क्या संन्यास लेने वाला है ये ऑस्ट्रेलिया दिग्गज? छोड़ दी ये अहम जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद दिग्गज स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने एक बड़ा ऐलान किया। हालांकि ये ऐलान उनके संन्यास से जुड़ा नहीं था। मैच के बाद उन्होंने विजय गीत गाने की जिम्मेदारी को अब छोड़ दिया है।

Nathan Lyon-Pat Cummins

नाथन लियोन-पैट कमिंस

West Indies vs Australia: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच मै ऑस्ट्रेलिया ने 159 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। बारबाडोस में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लियोन ने विजय गीत नहीं गाया था, जबकि 12 साल से वे लगातार जीत के बाद गीत गाते हुए आ रहे थे। उन्होंने इस बार ये जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को सौंपी। जिसके बाद अटकलें लगाई गई कि क्या नाथन लियोन अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं? हालांकि बाद में इसको लेकर लियोन ने सब साफ कर दिया।

विज्ञापन

क्या संन्यास लेने वाले हैं नाथन लियोन?

दरअसल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला गया। इस मैच को जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। वहीं जीत के बाद इस बार विजय गीत नाथन लियोन नहीं बल्कि एलेक्स कैरी ने गाया। जिसको लेकर नाथन लियोन ने हुए बताया “सबसे पहले तो मैं टीम का नेतृत्व करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, लेकिन 12 सालों तक विजय गीत गाना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसका मतलब ये नहीं है कि मैं संन्यास ले रहा हूं।”

विज्ञापन

आगे नाथन ने कहा “मैं ये जिम्मेदारी ऐसे खिलाड़ी को देना चाहता था जो मैदान के अंदर और बाहर जिस तरह से खेलता है जो शानदार लगता है। इसके लिए मुझे एलेक्स कैरी सबसे अच्छे उम्मीदवार लगे। अब समय आ गया है कि इसमें कोई और अपना योगदान दें।”

विज्ञापन

नाथन लियोन का टेस्ट करियर

नाथन लियोन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 138 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसकी 257 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 556 विकेट चटकाए हैं। अपने टेस्ट करियर में नाथन ने 24 बार 5 विकेट और 5 बार 10 विकेट लेने का कारनामा करके दिखाया है। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1619 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी नाथन ने अच्छी गेंदबाजी की थी। इस मैच की पहली पारी में लियोन ने 1 और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ