USA के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक, विरोधी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Narayan Jagadeesan: टी-20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच शुरू हो चुके हैं. 2 फरवरी को इंडिया A और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत A की ओर से हिस्सा लेते हुए 30 साल के बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेल दी है. उन्होंने यूएसए के खिलाफ जमकर रन बनाए.

नारायण जगदीशन शतक बनाकर जश्न मनाते हुए

नारायण जगदीशन शतक बनाकर जश्न मनाते हुए

Narayan Jagadeesan Century: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का अभ्यास मैच 2 फरवरी को मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में भारत A और यूएसए के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय A टीम ने पहले बल्लेबाजी की. टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे नारायण जगदीशन ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ धांसू शतकीय पारी खेली और विरोधी गेंदबाजों का धुआं उड़ा दिया. इस मैच में उनकी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने विशाल स्कोर खड़ा किया है.

विज्ञापन

जगदीशन की तूफानी पारी

भारत को इस मैच में औसतन शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे प्रियांश आर्य और नारायण जगदीशन ने पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की. इसके बाद प्रियांश 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद जगदीशन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. जगदीशन ने 55 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली है. उन्होंने 11 चौके के अलावा 5 छक्के भी जड़े. हालांकि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जगदीशन अली खान का शिकार हो गए.

विज्ञापन

इससे पहले जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए केरल के खिलाफ 139 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 71 रन बनाए थे. जगदीशन लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब उन्हें जब इंडिया A की ओर से खेलने का मौका मिल तब उन्होंने शतक ठोककर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

भारत ने बनाया विशाल स्कोर

यूएसए के खिलाफ भारत ने विशाल स्कोर बना दिया है. टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए हैं. जगदीशन के अलावा तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए, जिसमें 6 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ