पूर्व भारतीय विकेटकीपर के पिता को हुई 7 साल की जेल, इस मामले में पाए गए दोषी

Naman Ojha father: भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को 7 साल की सजा हुई है। उनके ऊपर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

Naman Ojha

Naman Ojha father: भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को 7 साल की सजा हुई है। उनके ऊपर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साल 2013 में करीब 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नमन ओझा के पिता को अब जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला

कोर्ट ने सजा का ऐलान करते हुए कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने 7 साल जेल की सजा सुनाने के अलावा 14 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया है। नमन ओझा के पिता का नाम विनय ओझा है। उन्हें दो साल पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 34 खाते खोलकर धोखाधड़ी की थी। इस दौरान उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के लोन को इन खातों में डाल दिया था। इसके बाद फर्जी खातों से लगभग सवा करोड़ की रकम निकाल ली गई थी। इसी मामले में 3 अन्य आरोपी अभिषेक रत्नम, धनराज और लखनलाल को भी जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा है नमन ओझा का करियर

नमन ओझा ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैच खेला है। उन्होंने अपन करियर में एक टेस्ट, एक वनडे और 2 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके नाम टेस्ट में 56, वनडे में एक तो टी20 में 12 रन दर्ज हैं। नमन ओझा आईपीएल में भी खेलते हुए नजर आ चुके हैं। उन्होंने 2009 से 2018 के दौरान आईपीएल में 113 मैच खेले हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 1554 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 6 अर्धशतक भी बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ