Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बीते दिन न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप-ए से दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जिसमें भारत और न्यूजीलैंड शामिल है। बांग्लादेश की ये इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार थी। कीवी टीम से मिली हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का बड़ा बयान सामने आया है। मैच के बाद शांतो ने हार का कारण बताया है।
हार के बाद क्या बोले शांतो?
बांग्लादेश को अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है। वहीं, हार के बाद बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि “हमने आज अच्छी शुरुआत की। बीच के ओवरों में हमने काफी विकेट गंवाये। हमने ठीक से बल्लेबाजी नहीं की। बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था। हमें दो बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी। नाहिद शानदार हैं। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं खुश हूं।”
ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, हेड कोच आकिब जावेद की कर दी छुट्टी!
आगे उन्होंने कहा कि “पिछले दो साल में गेंदबाजी इकाई ने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान बनाम मैच एक महत्वपूर्ण मैच है। ऊंचे स्थान पर समाप्त करना अच्छा होगा। हमें बल्लेबाजी और फील्डिंग के रूप में सुधार करने की जरूरत है।”
न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता मैच
बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 236 रन बनाए थे। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शांतो ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए थे। इसके अलावा जाकिर अली ने 45 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने टारगेट को 46.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 112 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान रचिन ने 12 चौके और एक छक्का लगाया था। इसके अलावा टॉम लैथम ने 55 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: न्यूजीलैंड की जीत से बदल गई पॉइंट्स टेबल, 2 टीमें बाहर हुई बाहर
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
24 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
53 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
54 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines