हार के बाद कप्तान ने दिया इस्तीफा, टीम को लगा बड़ा झटका
Najmul Hossain Shanto: श्रीलंका से मिली हार के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अब नए कप्तान का ऐलान करना होगा।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Najmul Hossain Shanto: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। पहला मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि दूसरा मैच श्रीलंका ने 78 रनों से जीता और इसी के साथ सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली। हार के बाद बांग्लादेश के नजमुल हसन शांतो ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। शातों ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 2 शतक भी बनाया था। हालांकि दूसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका। अब वह बतौर खिलाड़ी टेस्ट प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे।
नजमुल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुझे एक ऐलान करना है। मैं बांग्लादेश टीम की टेस्ट कप्तानी छोड़ रहा हूं। मैं टेस्ट प्रारूप में खेलना जारी रखना चाहता हूं। मैं सभी को स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि मेरा निर्णय व्यक्तिगत नहीं है। यह पूरी तरह से टीम की बेहतरी के लिए है।
JUST IN: Najmul Hossain Shanto quits as Bangladesh’s Test captain following the series against Sri Lanka #SLvBAN pic.twitter.com/TkZhQh3fWk
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 28, 2025
दूसरे टेस्ट मैच से मिली हार के बाद शातों ने कहा कि जिस तरह से हमने मैच का अंत किया, वह बहुत निराशाजनक है। हम इस टेस्ट में अच्छा नहीं खेले, इसलिए हम इससे निराश हैं। जिस तरह से हमने पहली पारी में बल्लेबाजी की, वह उम्मीद के मुताबिक नहीं थी, जिसकी वजह से हम मैच हार गए। मुझे अब भी लगता है कि हमें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। जिस तरह से हम आउट हुए, वह काफी अच्छा नहीं था। हमने पहली पारी में अपनी बल्लेबाजी में बहुत सारी गलतियां कीं। जिस तरह से हमने तीसरे दिन गेंदबाजी की, वह ऐसी परिस्थितियों में देखने लायक थी। मुझे उम्मीद है कि वे खिलाड़ी आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शांतो ने 148 और 125 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि दूसरे मैच में उनका बल्ला नहीं चला। उन्होंने 8 और 19 रन बनाए थे। अब तक श्रीलंका के लिए उन्होंने 37 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 32.19 की औसत के साथ 2189 रनों को अपने नाम किया है। उनके नाम टेस्ट में 7 शतक के अलावा 5 अर्धशतक दर्ज हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: