Nazmul Hussain Shanto: बांग्लादेश क्रिकेट से एक बड़ी सामने सामने आ रही है। बांग्लादेश के टी20 टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि नजमुल हुसैन शांतो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद छोड़ना चाहते थे कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ही नजमुल हुसैन शांतो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ना चाहते थे, लेकिन बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि इसके बाद बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद ने उनसे बात की, जिसके बाद उन्होंने अपने फैसले को बदल लिया था। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन वो चोटिल हो गए थे।
बीसीबी ने नहीं किया कप्तान का ऐलान
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि शांतो अब टी20 में कप्तानी नहीं करना चाहते हैं। हमने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। फिलहाल कोई टी20 मैच नहीं है, इसी वजह से हमारे पास नया कप्तान चुनने के लिए काफी समय है। इसी वजह से हम नए कप्तान का चुनाव नहीं कर रहे हैं। फिलहाल नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट और वनडे में कप्तान बने रहेंगे।
कप्तानी के रेस में ये दो नाम
लिटन दास को टी20 में बांग्लादेश का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। उनकी कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो लंबे समय से टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। उनके अलावा मेहदी हसन का नाम भी रेस में हैं। नजमुल हुसैन शांतो के ना होने पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में उन्होंने ही टीम की कमान संभाली थी।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
53 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
53 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines