NZ vs BAN: ऐसा कारनामा करने वाले पहले कप्तान बने नजमुल हुसैन शांतो, पाकिस्तान में हुआ बड़ा करिश्मा

Bangladesh vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इतिहास रच दिया है। वह बड़ा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

BAN vs NZ

Bangladesh vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी का मैच नंबर 6 बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी कर रही है। बांग्लादेश को तंजीद हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम बड़ा स्कोर बनाने में विफल रही। इस मैच में शांतो ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

नजमुल हुसैन शांतो बने पहले खिलाड़ी

नजमुल हुसैन शांतो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास अर्धशतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बन गए हैं। शांतो से पहले किसी भी बांग्लादेशी कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में अर्धशतकीय पारी नहीं खेली थी। लेकिन अब इस खिलाड़ी ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। शांतो ने इस मैच में बांग्लादेश को शानदार शुरुआत भी दिलाई थी।

विज्ञापन

उन्होंने तंजीद हसन के साथ मिलकर 45 रनों की साझेदारी निभाई थी। तंजीद ने 24 गेंदों में 24 रन बनाए थे, जबकि शांतो ने इस मैच में 110 गेंदों में 77 रनो की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान बांग्लादेश के कप्तान ने 9 चौके भी जड़े। न्यूजीलैंड के खिलाफ शांतो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह अपना शतक भी पूरा कर सकते थे। लेकिन 37.2 ओवर में वह टीम का साथ छोड़कर आउट हो गए।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने बनाए 236 रन

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 236/9 रन बनाए थे। कप्तान नजमुल हुसैन के अलावा जाकेर अली ने 55 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके अलावा रिशाद हुसैन ने 26 रनों का योगदान दिया था। कप्तान के अलावा बांग्लादेश की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था। न्यूजीलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी माइकल ब्रेसवेल ने की। उन्होंने 10 ओवर में 26 रन खर्च किर 4 बल्लेबाजों को अपना निशाया बनाया।

दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए मुकाबला खेल रही है। बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में भारत ने हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को रौंदा था। हालांकि अगर ये मुकाबला बांग्लादेश अपने नाम कर लेती है और पाकिस्तान के खिलाफ भी होने वाला मुकाबला बांग्लादेश जीत लेती है तो उसके दरवाजे सेमीफाइनल के लिए खुल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ