BAN vs AFG: फाइनल ODI मैच नहीं खेलेगा कप्तान, सामने आई बड़ी वजह

BAN vs AFG: बांग्लागेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है।

BAN vs AFG

BAN vs AFG: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 नवंबर को खेला जाएगा। 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज का पहला मैच अफगानिस्तान ने अपने नाम किया था, जबकि बांग्लादेश ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज  1-1 से बराबर किया था। तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। हालांकि इस मैच से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलने की संभावना कम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम अफगानिस्तान से भिड़ने के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 टेस्ट के अलावा वनडे और टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। माना जा रहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं , क्योंकि शांतो 2 सप्ताह तक क्रिकेट के एक्शन से बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन

नजमुल की चोट पर बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि नजमुल के वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है और अब हमें यह देखना होगा कि उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए वापस आना चाहिए या टीम के साथ वेस्टइंडीज जाना चाहिए। यह फैसला हमारी मेडिकल टीम द्वारा लिया जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। नजमुल को ही टेस्ट की कप्तानी दी गई थी। लेकिन अब उनके चोटिल होने के बाद बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। अगर वह बाहर होते हैं तो बोर्ड किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाएगा।

विज्ञापन

पहले मैच में खेली थी शानदार पारी

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नजमुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 119 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था। उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे मैच को 68 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर की थी। शांतो ने अब तक बांग्लादेश के लिए 33 टेस्ट मैच में 1766 रन बनाए हैं। इसके अलावा 47 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 1488 रन बनाए हैं। वहीं 49 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 960 रनों को अपने नाम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ