पाक जाने से अब डर लगता है साहब! स्टार गेंदबाज ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार

PAK vs BAN: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तान जाने से साफ मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह सुरक्षा बताई गई है।

IPL 2025 - 2025-05-22T143944.067

PAK vs BAN: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान पाकिस्तान में मौजूद कई विदेशी खिलाड़ी फंस गए थे। अब यही वजह है कि बांग्लादेश के भी स्टार तेज गेंदबाज नाहिद राणा के अलावा 2 सपोर्ट स्टाफ ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। हालांकि इस फैसले का बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने समर्थन किया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है।

विज्ञापन

पाकिस्तान जाने डर रहे हैं खिलाड़ी

बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन नजमुल अबेदीन फहीम ने पाकिस्तान दौरे से नाहिद राणा के नाम वापस लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के दौरान नाहिद राणा और रिशाद हुसैन को जिन मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा, उसके लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यही कारण हो सकता है कि राणा ने दौरे से हटने का फैसला किया है।

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि कोचिंग स्टाफ के सदस्य जेम्स पैमेंट (फील्डिंग कोच) और नाथन केली (ट्रेनर) ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, इसके अलावा टीम के बाकी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ दौरे पर जा रहे हैं।

स्वदेश लौटने में हुई थी मशक्कत

गौरतलब है कि नाहिद राणा हाल ही में पीएसएल में पेशावर जाल्मी की ओर से खेल रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद उन्हें वहां से अपने देश लौटने में काफी कठिनाई झेलनी पड़ी थी, जो शायद उनके मौजूदा फैसले की मुख्य वजह बनी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

तंजीद हसन, सौम्य सरकार, तौहीद हृदोय, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन, शमीम हुसैन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान), जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ