Muttiah Muralitharan Records: क्रिकेट इतिहास में अभी तक कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिनको कोई खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है। जब-जब मैच होते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड बन ही जाता है। वहीं कुछ रिकॉर्ड ऐसे दिग्गजों के नाम हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी तहलका मचाया था। हालांकि फिर भी ऐसे कुछ दिग्गजों के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए, जिनसे हर कोई खिलाड़ी बचना चाहेगा। आज हम आपको क्रिकेट इतिहास के एक ऐसे ही शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जो श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। वैसे तो गेंदबाजी में मुरलीधरन ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए थे जो आज तक नहीं टूट पाए हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है।
कौन सा है वो शर्मनाक रिकॉर्ड?
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने तकरीबन 18 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। साल 1992 में मुरलीधरन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस दिग्गज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। लेकिन मुरलीधरन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है।
जी हां हम बात कर रहे हैं सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने की। इस लिस्ट में मुथैया मुरलीधरन का नाम सबसे पहले आता है। ये दिग्गज क्रिकेटर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कुल 59 बार शून्य पर आउट हुआ था। आज तक इतनी बार कोई भी दूसरा खिलाड़ी आउट नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ‘जीरो से हीरो की कहानी’, संजू सैमसन की जुबानी
सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
मुथैया मुरलीधरन ने अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर में श्रीलंका के लिए 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी20 मैच खेले थे। 133 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए मुरलीधरन ने 800 विकेट चटकाए थे। वहीं 350 वनडे मैचों में इस दिग्गज ने 534 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में मुरलीधरन ने 13 विकेट लिए थे। आईपीएल में भी मुरलीधरन ने 66 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 63 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई इंडियंस में हो सकती है युजवेंद्र चहल की एंट्री, फ्रेंचाइजी खेलेगी बड़ा दांव
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
9 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
12 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
18 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
1 hr agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
2 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines