Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आगामी टेस्ट और सीमित ओवर की सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। सीमित ओवर की सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अहम खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान सीरीज से बाहर होने वाले हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने क्रिकबज से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है।
मुस्तफिजुर रहमान होने वाले हैं बाहर
बोर्ड के एक अधिकारी ने क्रिकबज से पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुर रहमान ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से छुट्टी के लिए छुट्टी मांगी है। उनकी पत्नी गर्भवती हैं। अधिकारी ने मुस्तफिजुर पर बात करते हुए कहा कि मुस्तफिजुर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान छुट्टी मांगी थी। लेकिन हमने अभी फैसला नहीं लिया है, क्योंकि हमारे पास अभी समय है। उन्हें यूएई से आने दीजिए और हम इस मामले पर बात करेंगे और देखेंगे कि वह वनडे, टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं या नहीं।
जाहिर है कि मुस्तफिजुर रहमान की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश का गेंदबाजी विभाग कमजोर हो जाएगा। इसके अलावा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भी इन दिनों शानदार फॉर्म में है। वेस्टइंडीज ने हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 3 मैच की खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से हार का स्वाद चखाया है।
फिलहाल यूएई में हैं मुस्तफिजुर
मुस्तफिजुर रहमान फिलहाल यूएई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं। सीरीज का पहला मैच अफगानिस्तान ने 92 रनों से जीता था, जबकि दूसरा मैच बांग्लादेश ने 68 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी की थी। तीसरा और फाइनल मैच 11 नवंबर को खेला जाएगा।
कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में मुस्तफिजुर ने 4 विकेट अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मैच में 2 विकेट झटके थे। भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में रहमान ने 3 मैचों में 4 विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: टीम इंडिया पाकिस्तान जाएगी या नहीं? BCCI ने सुनाया फाइनल फैसला
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
56 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines