आगामी टेस्ट से पहले टीम में हुई 54 साल के 'बुजुर्ग' की एंट्री, अब विरोधी टीम की खैर नहीं!

BAN vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम में 54 साल के कोच की एंट्री हुई है। बांग्लादेश ये सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेलेगी।

BAN vs SA

Mushtaq Ahmed:  बांग्लादेश क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रही है। बांग्ला टाइगर्स 21 अक्टूबर से घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। दूसरा मैच 29 अक्टूबर से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मुश्ताक अहमद की एंट्री हुई है। वह बांग्लादेश क्रिकेट टीम में अहम पद संभालने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम में हुई एंट्री

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव किया है। 54 साल के पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मुश्ताक अहमद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के रूप में शामिल हुए हैं। मुश्ताक अहमद टी-20 विश्व कप 2024 और पाकिस्तान दौरे पर भी टीम के साथ थे। लेकिन भारत दौरे के लिए वह टीम के साथ नहीं थे। मुश्ताक 19 अक्टूबर को शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश टीम के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने टीम के साथ वक्त बिताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

बांग्लादेश को हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टी-20 सीरीज में भी बांग्लादेश को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब बांग्ला टाइगर्स अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने की तैयारियों में जुट चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं मुश्ताक अहमद?

54 साल के मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के लिए 1989 में टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने पाक के लिए 52 टेस्ट मैच में 185 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 144 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 161 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। पाक के लिए आखिरी मैच मुश्ताक अहमद ने साल 2003 में खेला था। इसके बाद वो लगातार कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी टीम इंडिया?

विज्ञापन

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांतों (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक शोराब, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), जकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद और नाहिद राणा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ