38 साल का बांग्लादेशी बल्लेबाज रचने वाला है इतिहास, आज तक कोई नहीं कर सका ऐसा

Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश के 38 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने की दहलीज पर हैं, जो आज तक कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी नहीं कर पाया है. वह आयरलैंड के खिलाफ दूसरे दिन 1 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे. उनके नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज होने वाली है.

cricket News - 2025-11-19T222632.551

Mushfiqur Rahim: आयरलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश एक पारी से अपने नाम कर चुकी है, जबकि दूसरा मुकाबला 19 नवंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में 38 साल के मुश्फिकुर रहीम इतिहास रचने की दहलीज पर हैं. अगर वह खेल के दूसरे दिन केवल 1 रन बना लेते हैं तो वह बांग्लादेश के पहले और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

पहले बांग्लादेशी बनने की दहलीज पर रहीम

दरअसल, मुश्फिकुर रहीम पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर वह दूसरे दिन 1 रन बना लेते हैं तो वह बांग्लादेश के लिए अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जबकि दुनिया के 11वें खिलाड़ी. मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

ऐसा है मैच का हाल

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. बांग्लादेश 90 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना चुकी है. रहीम 187 गेंदों में 99 रन बनाकर नाबाद हैं. वह अब तक संयम भरी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं. उन्होंने 5 चौके भी अपने नाम किए हैं. दूसरे दिन वह इतिहास रचने के करीब हैं.

शानदार करियर के मालिक

मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए इस मैच से पहले अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 38.02 की औसत के साथ 6351 रन बनाए हैं. वह 12 शतक के अलावा 27 अर्धशतक जमा चुके हैं. 274 वनडे मैच में 36.42 की औसत के साथ उनके बल्ले से 7795 रन निकले हैं. इसके अलावा 102 टी-20 मैच में उन्होंने 1500 रन बनाए हैं. कुल मिलाकर तीनों ही फॉर्मेट में उन्होंने कमाल किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ