Musheer Khan Double Century Ranji Trophy 2024: भारतीय टीम के लिए राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने के बाद सरफराज खान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने उस मुकाबले की दोनों पारियों में अर्धशतक भी लगाया था। अब रांची टेस्ट में उनसे उम्मीद थी कि यहां भी सरफराज का जलवा दिखेगा लेकिन यहां वह कुछ खास नहीं कर पाए। सरफराज खान 53 गेंद पर सिर्फ 14 रन ही बना पाए। वहीं मुंबई में रणजी ट्रॉफी के दौरान उनके छोटे भाई मुशीर खान का जलवा देखने को मिला है। बड़ौदा के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में आते हुए मुशीर ने दोहरा शतक लगाया।
मुशीर खान का शानदार दोहरा शतक
मुशीर खान ने इससे पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 300 कुछ रन बनाकर गेंद से भी कमाल किया था। उसके बाद अब रणजी ट्रॉफी में क्वॉर्टरफाइनल मैच में नाबाद 203 रन बनाकर उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ अब मुशीर खान भी टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच में तब यह दोहरा शतक लगाया जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी। पूरी टीम 384 रन बनाकर ऑलआउट हो गई लेकिन मुशीर ने इसमें से अकेले नाबाद रहते हुए 203 रन बनाए।
रणजी ट्रॉफी का दूसरा सीजन खेल रहे मुशीर
18 वर्षीय मुशीर खान दूसरी बार रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इससे पहले पिछले सीजन में उन्होंने डेब्यू किया था लेकिन सिर्फ तीन मैच खेले थे। अब अपने दूसरे सीजन में उन्होंने वापसी की और आते ही सुर्खियां बटोर लीं। मुंबई के लिए इस पारी में पृथ्वी शॉ, कप्तान अजिंक्य रहाणे किसी का भी बल्ला खास कमाल नहीं कर पाया। मगर मुशीर ने 203 नाबाद और हार्दिक तमोरे ने 57 रन बनाकर टीम का स्कोर 384 तक पहुंचाया। बड़ौदा के लिए पहली पारी में भार्गव भट्ट ने कमाल की गेंदबाजी की और सात विकेट अपने नाम किए।
नहीं चला सरफराज का बल्ला
अगर रांची टेस्ट में सरफराज खान के प्रदर्शन की बात करें तो उनका बल्ला कुछ खास नहीं कर पाया। उम्मीद थी कि डेब्यू टेस्ट की तरह यहां भी वह कुछ खास करेंगे। एक बार डीआरएस ने उन्हें बचा भी लिया था। मगर 53 गेंद खेलकर जब वह सेट लगने लगे थे तो 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनका बल्ला रांची टेस्ट की पहली पारी में नहीं चल पाया। मगर मुशीर ने मुंबई में अपने बल्ले का जलवा दिखाया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘Bye bye Rohit’ कप्तान जल्दी हुए आउट, तो इंग्लैंड के फैंस ने गाया अनोखा गीत
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: अंपायर्स कॉल पर फिर विवाद! शुभमन गिल के विकेट से छिड़ी बहस, निशाने पर आए बेन स्टोक्स
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
40 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines