Ranji Trophy, Musheer Khan Created History: मुंबई के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 में हरियाणा के खिलाफ तीसरे राउंड के मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया. भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में पहले शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और फिर घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही मुशीर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह 21वीं सदी में एक ही फर्स्ट क्लास मैच में शतक लगाने और 5 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
मुशीर खान ने शतक लगाने के बाद झटके 6 विकेट
21 वर्षीय मुशीर खान ने हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से मुंबई की जीत लगभग पक्की कर दी है. सबसे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज मुशीर ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और 185 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक रहा, जो उन्होंने अपने 21वें मुकाबले में लगाया. उनकी सेंचुरी और अंगकृष रघवंशी की 180 गेंदों पर 114 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने पहली पारी में 430 रन बनाए.
बल्ले से धमाल मचाने के बाद मुशीर ने अपनी गेंदबाजी में भी कहर बरपाया. उन्होंने हरियाणा के खिलाफ पहली पारी में कुल 6 विकेट चटकाए. उन्होंने 31 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 85 रन खर्च कर 6 विकेट अपने नाम किया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है. उनकी इस घातक गेंदबाजी के आगे हरियाणा की टीम टिक नहीं सकी और पूरी टीम 270 रनों पर सिमट गई. इसके बाद मुंबई ने हरियाणा को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी ब्लॉकबस्टर एंट्री
मुशीर खान ने रचा इतिहास
इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ ही मुशीर खान मुंबई क्रिकेट उन चुनिंदा दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक ही मैच में शतक लगाने के साथ 5 विकेट हॉल लिया है. मुशीर मुंबई के लिए एक मैच में यह डबल कारनामा करने वाले 21वें सदी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में आखिरी बार यह कारनामा रवि शास्त्री ने किया था.
शास्त्री ने 1990-91 सीजन में मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के मैदान पर 158 रनों की पारी खेलने के बाद 5 विकेट हासिल किए थे. मुंबई के अब तक 6 खिलाड़ियों एक ही मैच में शतक लगाने के साथ 5 विकेट ले चुके हैं.
मुंबई के लिए एक ही मैच में शतक और 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी
- मदन रायजी बनाम महाराष्ट्र, बॉम्बे, 1947-48
- दत्तू फडकर बनाम मद्रास, मद्रास, 1948-49
- वीनू मांकड़ बनाम मद्रास, बॉम्बे, 1953-54
- पॉली उमरीगर बनाम महाराष्ट्र, पुणे, 1957-58
- रवि शास्त्री बनाम मध्य प्रदेश, इंदौर, 1990-91
- मुशीर खान बनाम हरियाणा, मुंबई में 2026-27
ये भी पढ़ें- ICC Test Rankings: रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, मार्को यानसन पहली बार बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
37 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
4 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines