हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दलीप ट्रॉफी 2024 में इन 3 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, टीम इंडिया के भविष्य के लिए हुए तैयार

दलीप ट्रॉफी 2024 में कई युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हालांकि कुछ खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में 3 खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर भी खींचा।

विज्ञापन

Duleep Trophy 2024:  22 सितंबर को दलीप ट्रॉफी का समापन हो गया। मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली इंडिया A ने दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी उभर कर सामने आए। किसी खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में अपना दम दिखाया तो किसी खिलाड़ी ने गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया। दलीप ट्रॉफी 2024 के बाद भविष्य में भारतीय टीम के लिए तीन खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी ठोक दी। इन 3 खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

रिकी भुई

दलीप ट्रॉफी 2025 में इंडिया D की ओर से हिस्सा लेते हुए 28 साल के रिकी भुई ने कमाल कर दिया। वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 3 मैच की 6 पारियों में 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किए। भुई ने 71.80 की औसत के साथ टूर्नामेंट में 359 रन बनाए। भुई के शानदार प्रदर्शन ने भविष्य में भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।

अंशुल कंबोज

इंडिया C की ओर से हिस्सा लेते हुए अंशुल कंबोज ने दलीप ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने खेले गए 3 मैच की 5 पारियों में 16 विकेट झटके और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। अंशुल ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने कई बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। हरियाणा के 23 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर ने इस ट्रॉफी में अपना लोहा मनवाया और भविष्य में भारतीय टीम के लिए खुद को तैयार किया है।

विज्ञापन

मुशीर खान

19 साल के मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी के पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इंडिया B की ओर से हिस्सा लेते हुए पहले मैच में शानदार 181 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने ऐसे समय पर शतक जमाया था, जब टीम 94 रनों पर 7 विकेट खो चुकी थी। मुशीर भारतीय चयनकर्ताओं की नजर में आ चुके हैं। भारतीय अंडर 19 विश्व कप में भी उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में अपना जलवा दिखाया था। मुशीर ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने दोहरे शतक भी जड़े थे।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola