---विज्ञापन---

रोजी रोटी के लिए करता था दिहाड़ी मजदूरी ये खिलाड़ी, 28 साल बाद भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

Munaf Patel: मुनाफ पटेल ने 2011 वर्ल्ड कप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 11 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान वो भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे जायदा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज थे।

Munaf Patel:क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों संघर्ष की कहानी बहुत सी है। लेकिन इन सब में मुनाफ पटेल की कहानी है। 1983 में जब टीम इंडिया में वर्ल्ड कप जीता था। तब ही भारत के बॉर्डर जिले यानी गुजरात के भरूच में मुनाफ पटेल का जन्म हुआ था। एक समय मुनाफ पटेल रोजी रोटी के लिए दिहाड़ी मजदूरी करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप कप दिलाने में महत्वपूर्ण अदा की थी।

वसीम अकरम को देखकर शुरू की तेज गेंदबाजी

मुनाफ को बचपन बहुत ज्यादा संघर्ष में बीता है। एक समय पर उनके के पिता रोजाना 7 रुपये कमाते थे। मुनाफ पटेल ने खुद भी मजदूरी की है. एक बार इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके गांव में कुछ परिवारों के पास टीवी थे। मैंने वहीं पर वर्ल्ड सीरीज देखी थी। इस टूर्नामेंट में वसीम अकरम ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। वसीम अकरम को गेंदबाजी करते हुए देखना ही उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वो ‘जंग’..ज‍िसमें पाक‍िस्‍तान को म‍िली बेइज्‍जती! तोड़ा आम‍िर सोहेल का घमंड, VIDEO देख कहेंगे जय ह‍िंद!

किरन मोरे ने खोजा मुनाफ पटेल को

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने मुनाफ पटेल को खोजा था। उन्होंने मुनाफ पटेल ने गेंदबाजी करते हुए देखा था। इसके बाद उन्होंने मुनाफ पटेल को एमआरएफ पेस फाउंडेशन भेज दिया था। जहां पर उन्होंने न्होंने टीए शेखर और डेनिस लिली के अंडर ट्रेनिंग ली थी। एक समय पर उन्हें भारत का सबसे तेज गेंदबाज कहा जाता था। उन्होंने रणजी में मुंबई को चुना था। इस दौरान उनकी मदद की थी। सचिन तेंदुलकर ने ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों की बात की थी।

---विज्ञापन---

बने वर्ल्ड कप जीतने वाले मेंबर

प्रवीण कुमार चोट की वजह से 2011 में वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। इस दौरान उन्हें टीम में जगह मिली थी। उन्हें तीसरे सीमर के रूप में खिलाया गया था। वो भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। उन्होंने 11 विकेट हासिल किए थे। बोलिंग कोच एरिक सिमंस ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने मुनाफ पटेल को छुपा रुस्तम कहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शराब की लत में बर्बाद हो गया इन 3 खिलाड़ियों का करियर, एक तो सचिन का रह चुका है दोस्त

First published on: Sep 14, 2024 08:51 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola