Mumbai Irani Cup 2024 Champion: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई का 27 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। मुंबई ने 15वीं बार ईरानी कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पहली पारी में मिली लीड के दम पर मुंबई को विजेता घोषित किया गया। मुंबई की जीत के हीरो सरफराज खान रहे, जिन्होंने पहली पारी में शानदार दोहरा शतक जमाते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। मुंबई ने इससे पहले साल 1997 में ईरानी कप के टाइटल पर कब्जा जमाया था।
मुंबई बनी 15वीं बार चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने के बाद अजिंक्य रहाणे ने अपनी कप्तानी में मुंबई को ईरानी कप का भी चैंपियन बना दिया है। मुंबई का प्रदर्शन रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोरदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने स्कोर बोर्ड पर 537 रन लगाए। टीम की ओर से सरफराज खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। वहीं, कप्तान रहाणे भी बल्ले से रंग में नजर आए और उन्होंने 97 रन की धांसू पारी खेली। तनुश कोटियन ने निचेल क्रम में 64 रन की अहम पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने भी रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 57 रन की दमदार इनिंग खेली। रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से मुकेश कुमार ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट झटके, लेकिन वह पहली पारी में मुंबई को बड़ा स्कोर लगाने से नहीं रोक सके।
महफिल लूट ले गए सरफराज
ईरानी कप के खिताबी मुकाबले में मुंबई की ओर से सरफराज खान ने महफिल लूटी। सरफराज ने पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 286 गेंदों पर नाबाद 222 रन ठोके। सरफराज ईरानी कप में डबल सेंचुरी लगाने वाले मुंबई की ओर से पहले बल्लेबाज भी बने। अपनी आतिशी पारी के दौरान सरफराज ने 25 चौके लगाए, तो 4 बार गेंद को डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। भारत की टेस्ट टीम में जगह पक्की करने में जुटे सरफराज को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बेकार गई अभिमन्यु ईश्वरन की पारी
रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से अभिमन्यु ईश्वरन का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 191 रन की यादगार पारी खेली। वहीं, विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरैल ने 93 रन की शानदार पारी खेली। ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 38 रन ही बना सके। मुंबई के 537 के जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की पूरी टीम 416 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गेंदबाजी में शम्स मुलानी और तनुश कोटियन अपनी स्पिन जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फंसाने में सफल रहे और दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
शॉ-तनुश ने मचाया धमाल
मुंबई की ओर से दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने बल्ले से रंग जमाया और 76 रन की धांसू पारी खेली। वहीं, पहली इनिंग में अर्धशतक जमाने के बाद तनुश कोटियन ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी और जोरदार शतक जमाया। तनुश 114 रन बनाकर नॉटआउट रहे। मोहित अवस्थी ने भी मैच ड्रॉ होने से ठीक पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से सारांश जैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 6 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
38 mins agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
1 hr agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
2 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
10 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
12 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines