Suryakumar Yadav: देश में रणजी ट्रॉफी के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का आगाज होने वाला है, जिसमें कई भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई युवा खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में कई स्टार खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. भारत के 4 स्टार खिलाड़ियों को भी मुंबई टीम में मौका मिला है.
5 स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका
मुंबई क्रिकेट टीम में अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान को मौका मिला है. ये खिलाड़ी मुंबई की ओर से आगामी सैयद मुश्ताक अली में कमाल दिखाएंगे. वहीं टीम की कमान शार्दुल ठाकुर को दी गई है, जो रणजी ट्रॉफी में भी मुंबई की कमान संभालते हुए नजर आए थे. मुंबई ने पिछला खिताब अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में जीता था. मुंबई ने मध्यप्रदेश को पिछले सीजन फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. मुंबई आगामी टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 26 नवंबर को खेलेगी, जहां उसका सामना रेलवे से होगा.
खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्या
सूर्यकुमार यादव हाल ही में एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे. उन्होंने साल 2025 में भारत के लिए 15 पारियों में 15.33 की औसत के साथ 184 रन बनाए हैं. हालांकि आईपीएल 2025 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी. फिलहाल सूर्या की नजरें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: PAK A vs SL A: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर काटाया फाइनल का टिकट, 5 रनों से जीता रोमांचक मुकाबला
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई की टीम
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, शिवम दुबे, साईराज पाटिल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियन, शम्स मुलानी, तुषार देशपांडे, इरफान उमैर और हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें: BAN vs IRE: बीच मैच में अचानक आया भूकंप, ड्रेसिंग रूम छोड़कर भागे खिलाड़ी, हर तरफ मच गई अफरा-तफरी
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
19 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
40 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines