GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, हार्दिक ने किए 3 बड़े बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

GT vs MI: आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस की टीमें आमने सामने हैं।

IPL 2025 - 2025-05-30T184832.706

GT vs MI: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को गुजरात टाइंटस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम का सफर आईपीएल 2025 से खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ भिड़ेगी। मैच शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर टॉस करने के लिए आए।

विज्ञापन

मुंबई ने जीता टॉस

सिक्का शुभमन गिल ने उछाला। लेकिन हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने अपने दल में 3 बड़े बदलाव किए हैं। जोनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन, राज अंगद बावा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। जबकि गुजरात टाइटंस ने कुसल मेंडिस और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले हार्दिक पांड्या?

टॉस जीतने के बाद हार्दिक ने कहा कि हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। कल से अलग ट्रैक लग रहा है। थोड़ी कम घास है। बड़ा खेल, रन बनाना और बचाव करना अच्छा रहेगा। हम सभी जानते हैं, पिछले 9 खेलों से हम इसे नॉकआउट की तरह खेल रहे हैं। वास्तव में आज हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हमने तीन बदलाव किए हैं।

गिल ने क्या कहा?

शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद कहा कि हम जीत का पीछा करते। अगर सीजन की शुरुआत में कोई कहता कि हम क्वालीफ़ाई कर लेंगे, तो हम जीत जाते। चंडीगढ़ में वापस आकर लड़के बहुत उत्साहित हैं, यह मेरा गृहनगर है। यह गेम हमारे लिए अलग नहीं है, नॉकआउट गेम या किसी और चीज का कोई दबाव नहीं है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ