Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: महिला प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। गुजरात ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए मुंबई को न्योता दिया। मुंबई ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हेले मैथ्यूज और नैट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतकीय पारी खेली और मुंबई को विशाल लक्ष्य की ओर पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के बल्लेबाज खासा कमाल नहीं दिखा सके। अंत में मुंबई ने 47 रनों से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।
मुंबई ने बनाए थे 213 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। सलामी बल्लेबाज 4.2 ओवर में ही 14 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि इसके बाद हेले मैथ्यूज और नैट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतकीय पारी खेलकर मुंबई को मजबूत स्थिति में कर दिया। मैथ्यूज ने 50 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके के अलावा 3 छक्के दर्ज थे। वहीं नैट साइवर-ब्रंट ने 41 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के का मदद से 77 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई। इसके बाद हरमनप्रीत कौर का भी बल्ला चला। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 12 गेंदों में 300 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर गुजरात के गेंदबाजों की हवा निकाल दी। मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे।
गुजरात ने गंवाया मुकाबला
214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि टीम को पहला झटका 6 के स्कोर पर लगा, जब सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गईं। गुजरात का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर सका। डैनियल गिब्सन ने 24 गेंदों में 34 रन बनाए। जबकि हरलीन देओल और एशले गार्डनर 8-8 के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए फोबे लिचफील्ड ने 20 गेंदों में 31 और भारती फूलमाली ने 20 गेंदों में 30 रन बनाए। हालांकि दोनों की पारी जीत के लिए काफी नहीं थी। गुजरात ने 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines