हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI W vs DC W Highlights : मुंबई ने दिल्ली को हराया, 50 रनों से जीती हरमनप्रीत की सेना

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 10 जनवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था. मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी थी, जबकि दिल्ली पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरी थी. मुंबई ने दिल्ली को हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की.

विज्ञापन

Live Updates

22:52 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: मुंबई ने दर्ज की पहली जीत

मुंबई ने सीजन की पहली जीत 50 रनों दर्ज कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 145 रनों पर सिमट गई थी.

22:43 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: हार की कगार पर खड़ी है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स को 17.1 ओवर में आठवां झटका लगा. चिनेल हेनरी 33 गेंदों में 56 रन बनाकर चलती बनी. इसके अलावा मिन्नू मणि के रूप में दिल्ली को 9वां झटका लगा है. 18.3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 145/9 है.

22:25 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: स्नेह राणा हुईं आउट

स्नेह राणा के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को सातवां झटका लगा है. उन्होंने 11 गेंदों में 11 रन बनाए. 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 108/7 है.

22:21 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: 14 ओवर का खेल हुआ खत्म

14 ओवर का खेल खत्म हो गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं. क्रीज पर चिनेल हेनरी 22 गेंदों में 37 और स्नेह राणा 8 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं.

22:14 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली को छठा झटका लगा

दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लग चुका है. 11.4 ओवर में निकी प्रसाद 18 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं. 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 88/6 है.

22:00 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/5 है. क्रीज पर निकी प्रसाद और चिनेल हेनरी बल्लेबाजी कर रही हैं. दिल्ली को 66 गेंदों में 135 रन बनाने हैं.

21:47 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली को लगे बैक टू बैक 2 झटके

दिल्ली को बैक टू बैक 2 झटके लगे हैं. 4.5 ओवर में निकोला कैर आउट हो गईं. उन्होंने 5 गेंदों में 9 रन बनाए, जबकि 5.2 ओवर में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टीम का साथ छोड़ दिया. वह 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गईं.

21:31 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली, शेफाली वर्मा से उम्मीदें

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में लिजेल ली और शेफाली वर्मा उतर चुकी हैं. दिल्ली 3 ओवर में 15 रन बना चुकी है. टीम को औसतन शुरुआत मिली है.

21:04 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली को मिला 196 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 195/4 रन बनाए हैं. नैट साइवर ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 और हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों में 74 रन बनाए हैं. कौर ने 8 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए. दिल्ली को जीत के लिए 196 रन बनाने होंगे.

20:54 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: हरमनप्रीत ने ठोका अर्धशतक

हरमनप्रीत कौर अर्धशतकीय पारी खेलकर बल्लेबाजी कर रही हैं. 35 गेंदों में वह 55 रन बनाकर खेल रही हैं.

20:46 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: 150 के पार हुआ मुंबई का स्कोर

16.3 ओवर में मुंबई ने 150/3 रन बना लिए हैं. हरमनप्रीत 45 और निकोला 16 रन पर खेल रही हैं.

20:37 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: नैट साइवर ब्रंट की तूफानी पारी का अंत

नैट साइवर ब्रंट 46 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उन्होंने 13 चौके अपने नाम किए. 15.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 131/3 है. क्रीज पर निकोला कैरी उतरी हैं.

20:22 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: नैट साइवर ब्रंट ने ठोका अर्धशतक

मुंबई की ओर से नैट साइवर ब्रंट ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल दी है. वह 34 गेंदों में 52 रन बनाकर खेल रही हैं. 11.1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 84/2 है.

20:14 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: 9 ओवर के बाद स्कोर 68/2

9 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई 68/2 रन बना चुकी है. नैट साइवर ब्रंट 27 गेंदों पर 44 रन बनाकर खेल रही हैं. जबकि हरमन 8 गेंदों में 5 रन पर खेल रही हैं.

20:06 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली को मिली दूसरी सफलता

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता मिल चुकी है. जी कामेलिनी 19 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गई हैं. 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 54/2 है. क्रीज पर हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने के लिए आई हैं.

19:58 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: 6 ओवर का खेल हुआ खत्म

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. मुंबई का स्कोर 43/1 है. जी कमलिनी 16 गेंदों में 8 और नैट साइव ब्रंट 20 गेंदों में 32 रनों पर खेल रहे हैं. मुंबई का स्कोर 47/1 है.

19:43 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: मुंबई को लगा पहला झटका

दिल्ली को पहली सफलता अमेलिया केर के रूप में मिली है. वह गोल्डन डक का शिकार हो गईं. 2.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 18/1 है.

19:37 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. अमेलिया केर और गुनालन बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी हैं.

19:13 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली की प्लेइंग 11

शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (सी), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.

19:06 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

अमेलिया केर, जी कमलिनी (डब्ल्यू), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता.

19:04 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: दिल्ली ने टॉस जीता

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी.

18:49 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: टॉस पर दोनों टीमों की निगाहें

दोनों टीमें टॉस को अपने नाम करना चाहेंगी. मुंबई कल ही आरसीबी के खिलाफ इसी मैदान पर मुकाबला गंवा चुकी है. आरसीबी ने 3 विकेट से पहला मैच जीता था.

18:33 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: तीन बार फाइनल खेल चुकी है दिल्ली

साल 2023 में महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी. अब तक खेले गए 3 सीजन में दिल्ली ने तीनों ही बार फाइनल खेला है. हालांकि टीम एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है.

18:15 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: हरमनप्रीत पर नजरें

इस मैच में हरमनप्रीत कौर पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वह आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटी थीं.

18:03 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: DC की संभावित प्लेइंग 11:

शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, मिन्नू मणि, मारिजन कैप, चिनेली हेनरी, स्नेह राणा, अलाना किंग, एन श्री चरणी, तानिया भाटिया, नंदनी शर्मा.

17:52 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: MI की संभावित प्लेइंग 11:

हीली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार.

17:43 (IST) 10 Jan 2026

MI W vs DC W LIVE: जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार संभालेंगी कप्तानी

दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार जेमिमा रोड्रिग्स को अपना कप्तान नियुक्त किया था. उन्होंने महिला वनडे विश्व कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था. वह अपनी कप्तानी में दिल्ली को पहला मुकाबला जिताना चाहेंगी.

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मैच नंबर 3 मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने हुई थीं. मुंबई को पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दिल्ली अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरी थी. दिल्ली ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. नैट साइवर ब्रंट ने मुंबई की ओर से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि हरमनप्रीत ने भी धमाकेदार अर्धशतक बनाया. मुंबई ने 20 ओवर में 195 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटवल्स 50 रनों से पीछे रह गई. मुंबई ने सीजन की पहली जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: WPL 2026: पहली जीत के लिए MI-DC में होगी आर-पार की लड़ाई, जानें प्लेइंग 11, पिच और LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL 2026: Full Squad

MI का पूरा स्क्वाड: हीली मैथ्यूज, जी कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी.

विज्ञापन

DC का पूरा स्क्वाड: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मरिजनन कप्प, ऐलाना किंग, लाॅरा वोल्वार्ट, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नु मनी, लिजेल ली, तानिया भाटिया, निकि प्रसाद, नल्लापुरेड्डी श्री चराणी, दीया यादव, ममता माडीवाला, नंदनी शर्मा और लूसी हेमिल्टन.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola