GT vs MI: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर का टिकट मुंबई इंडियंस को मिल गया है। एमाई ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 12 रनों से हराया। इस हार के साथ ही गुजरात आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने रोहित शर्मा द्वारा खेली गई 81 रन की विस्फोटक पारी के बूते 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। 229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 6 विकेट खोकर 208 रन की बना सकी। दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में अब मुंबई की भिड़ंत एक जून को पंजाब किंग्स के साथ होगी।
सुदर्शन-वॉशिंगटन की सुंदर साझेदारी
229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने चलता कर दिया। वहीं, कुशल मेंडिस कुछ दमदार शॉट लगाने के बाद हिटविकेट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 48 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान सुंदर ने 5 चौके और 3 सिक्स जमाए। सुंदर को बुमराह ने जबरदस्त यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।
साई सुदर्शन ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली। सुदर्शन ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान सुदर्शन ने 10 चौके और एक सिक्स जमाया। सुदर्शन को रिचर्ड ग्लीसन ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया ने आखिरी मुकाबले में कुछ दमदार शॉट्स खेले, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके। इस हार के साथ ही गुजरात आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। गेंदबाजी में मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके, जबकि बुमराह ने सिर्फ 27 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
रोहित-बेयरस्टो की धांसू पारी
इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने इस फैसले को एकदम सही साबित करके दिखाया। पावरप्ले में ही मुंबई ने 79 रन ठोक डाले। बेयरस्टो ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 81 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान हिटमैन ने 9 चौके और 4 सिक्स जमाए। नंबर तीन पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में 33 रन जड़े। वहीं, तिलक वर्मा ने सिर्फ 11 गेंदों में 25 रन जड़े, तो कप्तान हार्दिक ने 9 गेंदों में नाबाद 22 रन ठोकते हुए मुंबई को 228 रनों के टोटल तक पहुंचाया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines