SRH vs MI: हैदराबाद को रौंदने के लिए ऐसी हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन, इन स्टार खिलाड़ियों को मौका

SRH vs MI: 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई की प्लेइंग इस प्रकार हो सकती है।

IPL 2025 - 2025-04-22T180552.874

SRH vs MI: अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर मुंबई इंडियंस का हौसला बुलंद है। मुंबई इंडियंस अपना आगामी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। अब तक खेले गए 8 मैच में मुंबई ने 4 जीत और 4 हार हासिल की है। अंक तालिका में मुंबई 8 अंक के साथ छठे स्थान पर है। अपने 9वें मैच में मुंबई जीत की तलाश में उतरेगी और प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। एसआरएच के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले मैच में दोनों बल्लेबाजों ने मुंबई के लिए अर्धशतकीय पारी निभाई थी। रोहित ने शानदार 45 गेंदों में 76 रन बनाए थे, जबकि रियान रिकेल्टन ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए थे। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ भी दोनों की जोड़ी नजर आ सकती है।

विज्ञापन

मध्यक्रम पर एक नजर

नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ सूर्या ने इसी स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचाया था। उन्होंने 30 गेंदों में 68 रन बनाकर सीएसके की कमर तोड़ दी थी। वहीं चौथे नंबर पर तिलक वर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में मुंबई के लिए विल जैक्स, हार्दिक पांड्या, नमनधीर और मिचेल सेंटनर ने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत कर सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग ये नाम

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मिचेल सेंटनर संभाल सकते हैं। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में भी सेंटनर ने किफायती गेंदबाजी की थी। उन्होंने 3 ओवर में 14 रन खर्च किए थे। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अश्विनि कुमार नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर) , विल जैक्स , सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा , हार्दिक पांड्या (कप्तान) , नमन धीर , मिचेल सेंटनर , दीपक चाहर , ट्रेंट बोल्ट , जसप्रीत बुमरा , अश्विनी कुमार।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ