MI vs LSG: आईपीएल 2025 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। दोनों ही टीमें जीत के मकसद से उतरेंगी। लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा के साथ रॉबिन मिंज पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में रियान रिकेल्टन ने अच्छा खेल नहीं दिखाया है। उन्होंने पिछले मैच में 8 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी। वह लगातार निराश कर रहे हैं। वहीं बात रोहित शर्मा की करें तो वह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी।
ऐसा हो सकता है मध्यक्रम
मिडिल ऑर्डर में विल जैक्स और सू्र्यकुमार यादव मोर्चा संभाल सकते हैं। सूर्या शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 19 गेंदों में 40 रन बनाए थे। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और नमनधीर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग में ये नाम शामिल
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मिचेल सेंटनर और विग्नेश पुथुर को मिल सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट के अलावा जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी कर सकते हैं।
एलएसजी के खिलाफ एमआई की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉबिन मिंज(विकेटकीपर) , विल जैक्स , सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर , मिचेल सेंटनर , दीपक चाहर , ट्रेंट बोल्ट , जसप्रीत बुमराह , विग्नेश पुथुर, (इंपैक्ट खिलाड़ी रोहित शर्मा)।
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
4 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
18 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
52 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
56 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines