GT vs MI: पहले एलिमिनेटर में बदलेगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11, दो नए खिलाड़ी बढ़ाएंगे गुजरात का सिरदर्द!

Mumbai Indians Playing 11: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

Mumbai Indians Playing 11: लीग स्टेज में जबरदस्त लड़ाई लड़ने के बाद मुंबई इंडियंस आखिरकार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मैच में पांच बार की चैंपियन एमाई की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ होनी है। करो या मरो मुकाबले से पहले तीन अहम खिलाड़ी मुंबई का साथ छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं। विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, इनकी जगह पर एमआई के प्लेइंग 11 में दो धाकड़ प्लेयर्स की एंट्री होगी। यह दो खिलाड़ी एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

एलिमिनेटर में ऐसी होगी एमाई की प्लेइंग 11

14 लीग मैचों में विल जैक्स और रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का अहम हिस्सा रहे थे। हालांकि, अब इन दोनों की ही सुविधाएं एलिमिनेटर मैच में एमाई को नहीं मिलेगी। नेशनल टीम की ओर से खेलने के लिए जैक्स-रिकेल्टन स्वदेश लौट चुके हैं। रिकेल्टन के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अपनी टीम से जोड़ा है। बेयरस्टो एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। बेयरस्टो का रिकॉर्ड आईपीएल में दमदार रहा है। पिछले सीजन पंजाब किंग्स ने 262 रनों के विशाल लक्ष्य को चेज करते हुए इतिहास रच डाला था। पंजाब की इस ऐतिहासिक जीत में बेयरस्टो का रोल बेहद अहम रहा था और उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

वहीं, विल जैक्स की कमी को श्रीलंका के व्हाइट बॉल कैप्टन चरिथ असलंका पूरा करेंगे। असलंका तूफानी बल्लेबाजी करने के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान दे सकते हैं। बेयरस्टो और असलंका एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

मुंबई की गेंदबाजी में है धार

मुंबई इंडियंस का बॉलिंग अटैक इस सीजन काफी मजबूत दिखाई दिया है। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी किसी भी बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का दमखम रखती है। एमआई के लिहाज से अच्छी बात यह है कि दोनों अपनी लय हासिल कर चुके हैं। वहीं, बतौर स्पिनर कर्ण शर्मा और मिचेल सैंटनर ने एमआई के लिए बढ़िया काम किया है। नई गेंद से दीपक चाहर भी अच्छी फॉर्म में नजर आए हैं।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 : जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, चरिथ असलंका, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर- कर्ण शर्मा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ