IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने दल में बड़ा बदलाव किया है। टीम में एक अफ्रीकी घातक खिलाड़ी की एंट्री हुई है। सीजन से पहले लिजाद विलियम्स चोटिल हो गए थे। अब वह पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो गए हैं। मुंबई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। विलियम्स की जगह कॉर्बिन बॉश मुंबई के स्क्वाड में शामिल हो गए हैं।
चोट की वजह से बाहर हुए लिजाद विलियम्स
आईपीएल 2025 से पहले लिजाद विलियम्स चोटिल हो गए थे। वह सीजन से पहले फिट नहीं हो सके। ऐसे में वह अब पूरे आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनके हमवतन कॉर्बिन बॉश को टीम में चुन लिया है। बॉश ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 1 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेला है। अब तक वह टी-20 इंटरनेशनल में पर्दापण नहीं कर पाए हैं। हालांकि उन्होंने घरेलू टी-20 में 86 मुकाबले खेले हैं। कुछ माह पहले बॉश ने पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में शानदार खेल दिखाया था।
साल 2022 में बॉश राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट गेंदबाज की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी साउथ अफ्रीका टीम में शामिल किया गया था।
हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से भाग लेने के लिए तैयार है। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी खबर आई है कि वह शुरुआती में दो हफ्ते के लिए आईपीएल 2025 से बाहर रहेंगे। अगर जसप्रीत कुछ मैच के लिए टीम से बाहर होते हैं तो ये टीम के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करेगी, जहां उसका सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दोनों ही टीमें 5 बार खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
ऐसा रहा है करियर
बॉश ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 1 टेस्ट मैच में 81 रन बनाने के अलावा 5 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 वनडे मैच में 55 रन बनाने के अलावा 2 विकेट हासिल किए हैं।
आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का ताजा स्क्वाड
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टोप्ले, वेंकटा सत्यनारायण, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला |
|---|---|
| 23 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 29 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस |
| 31 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 04 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ |
| 07 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी |
| 13 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 17 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 20 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| 23 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद |
| 27 अप्रैल | मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स |
| 01 मई | मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 06 मई | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस |
| 11 मई | मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स |
| 15 मई | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines