IPL 2025 Mumbai Indians: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस अपनी टीम को काफी ज्यादा मजबूत करने में लगी है। नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस को अब नया फील्डिंग कोच मिल चुका है। इंग्लैंड के पूर्व कोच कार्ल हॉपकिंसन को अब मुंबई इंडियंस का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है। जिससे टीम का फील्डिंग डिपार्टमेंट ओर ज्यादा मजबूत होने वाला है। इससे पहले 7 साल तक जेम्स पैमेंट मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच थे, लेकिन अब उन्होंने फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है।
2 बार की विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम का रह चुके हिस्सा
कार्ल हॉपकिंसन दो बार की विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2019 वनडे विश्व कप और साल 2022 टी20 विश्व कप का खिताब इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। इस दौरान कार्ल इंग्लैंड के फील्डिंग कोच थे।
ये भी पढ़ें;- NZ vs ENG: इतिहास रचने के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, घातक तेज गेंदबाज की हुई वापसी
MI ने जेम्स पैमेंट का किया धन्यवाद
पुराने फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट को अलविदा कहते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई। जिसमें लिखा गया कि, “हमारे लंबे समय से सेवारत फील्डिंग कोच जेम्स पैमेंट ने सात साल के अमूल्य योगदान के बाद #OneFamily को अलविदा कह दिया, जहां उन्होंने 2019 और 2020 में दो ट्रॉफी जीतीं। हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देना चाहते हैं। ”
इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना नहीं मिला मौका
कार्ल हॉपकिंसन को कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कार्ल ने 62 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 2705 रन बनाए थे, इसके अलावा 2 विकेट भी झटके थे। जिसमें 3 शतक और 15 अर्धशतक शामिल थे। वहीं 92 लिस्ट ए मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1400 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें;- BCCI से युवराज सिंह को मिलती है इतनी पेंशन, जानकर रह जाएंगे ‘दंग’
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
21 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
28 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines