MI vs KKR: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत का स्वाद चख लिया है। वानखेड़े के मैदान पर खेले गए आईपीएल 2025 के 12वें मैच में एमआई ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से रौंदा। मुंबई की ओर से डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार ने कहर बरपाते हुए चार विकेट झटके और केकेआर की पूरी टीम को सिर्फ 116 रनों पर ढेर कर डाला। कोलकाता की ओर से छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। 117 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मुंबई ने चखा पहली जीत का स्वाद
117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत दमदार रही। रयान रिकेल्टन ने मुंबई को ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 46 रन जोड़े। रोहित एक बार फिर फ्लॉप रहे और 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, रिकेल्टन ने एक छोर से अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रिकेल्टन ने 41 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान रिकेल्टन ने 4 चौके और पांच छक्के जमाए। वहीं, सूर्युकमार यादव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 गेंदों पर 27 रन जड़े और टीम को जीत दिलाकर लौटे।
MIII vs KKKRR
अश्विनी ने बरपाया कहर
आईपीएल के मंच पर पहली बार उतरे अश्विनी कुमार के आगे कोलकाता नाइट राइडर्स का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ट्रेंट बोल्ट ने सुनील नरेन को बिना खाता खोले पहले ही ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी। अगले ओवर में दीपक चाहर ने डिकॉक की पारी का भी अंत कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ अश्विनी कुमार का कहर। आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अश्विनी ने रहाणे को चलता कर दिया। वहीं, अंगकृष रघुवंशी को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेजा। दीपक ने वेंकटेश अय्यर को 3 रन के स्कोर पर आउट किया।
74 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर केकेआर की हालत पस्ता थी। अश्विनी ने एक ही ओवर में रिंकू सिंह और मनीष पांडे को चलता कर दिया। रिंकू 17 रन बनाकर आउट हुए, तो मनीष के खाते में आए 19 रन। अभी दो बड़े झटकों से केकेआर संभला भी नहीं था कि अश्विनी ने कोलकाता की आखिरी उम्मीद आंद्रे रसेल को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी। रमनदीप ने अंतिम ओवरों में 12 गेंदों पर 22 रन जड़े, लेकिन उनकी पारी का अंत सैंटनर ने कर दिया। देखते ही देखते केकेआर की पूरी टीम सिर्फ 116 रनों पर ढेर हो गई। अश्विनी आईपीएल के इतिहास में डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines