हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आईपीएल शुरू होने से पहले ही बढ़ी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मुश्किलें, पीसीबी ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

IPL 2025:आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कॉर्बिन बॉश की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन से पहले चोटिल लिजाड विलियम्स के रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने साइन किया था. इसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कानूनी नोटिस भेजा गया है। पीसीबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञप्ति जारी कर इस खबर की पुष्टि की।

माना जा रहा है कि बॉश ने अपने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है क्योंकि उन्हें पहले पेशावर जाल्मी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 सीजन के लिए चुना था। चूंकि PSL 2025 का शेड्यूल सीधे आईपीएल 2025 से टकरा रहा है, बॉश के PSL से हटने के फैसले ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।

पीसीबी ने जारी किया बयान

पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके हटने के संभावित परिणामों को भी स्पष्ट किया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके जवाब की उपेक्षा की है। इस मामले पर पीसीबी की ओर से आगे कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

 

लीग क्रिकेट में शानदार रहा है प्रदर्शन

बॉश कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) और मज़ांसी सुपर लीग (MSL) का भी हिस्‍सा रहे हैं। जहां पर उन्‍हों फ़्लोटर के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाता था। वह 2022 2022 में बारबेडोस रॉयल्‍स के लिए नंबर तीन पर भी बल्‍लेबाज़ी कर चुके हैं और डेथ में गेंदबाज़ी भी कर चुके हैं। बॉश ने 86 टी20 में 8.38 की इकॉनमी से 59 विकेट लिए हैं और 113.33 के स्‍ट्राइक रेट से 663 रन बनाए हैं।

IPL डील उनकी सफलता का एक और बड़ा हिस्‍सा है। पाकिस्‍तान के ख़‍िलाफ़ सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में वह डेब्‍यू पर चार विकेट और 50 से अधिक रन बनाने वाले साउथ अफ़्रीका के पहले खिलाड़ी बने थे। बॉश के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ़्रीका विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह बना पाया जो इस साल जून के अंत में लॉर्ड्स में होना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें