Mumbai Indians The Hundred: मुंबई इंडियंस का जलवा अब इंग्लैंड की धरती पर भी देखने को मिलेगा। द हंड्रेड टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजी ने ओवल इनविंसिबल्स टीम की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। ओवल इनविंसिबल्स टीम के लिए हुई नीलामी में मुंबई ने तकरीबन 61 मिलियन पाउंड यानी 658 करोड़ की बोली लगाते हुए डील को डन किया। टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स का प्रदर्शन कमाल का रहा था। मेंस टीम ने साल 2023 और 2024 में खिताब को अपने नाम किया था। वहीं, महिला टीम ने साल 2021 और 2022 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। द हंड्रेड लीग में शामिल होने वाली मुंबई आईपीएल की पहली टीम भी बन गई है।
मुंबई इंडियंस ने पानी की तरह बहाया पैसा
मुंबई इंडियंस ने ईसीबी द्वारा आयोजित की गई नीलामी में ओवल इनविंसिबल्स टीम की हिस्सेदारी खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया। द हंड्रेड की सबसे सफल टीम को खरीदने के लिए मुंबई ने 658 करोड़ रुपये लुटा डाले। ओवल टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में हमेशा से ही कमाल का रहा है और यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने इस टीम पर इतना बड़ा दांव खेला है। ओवल इविंसिबल्स के 49 प्रतिशत शेयर अब मुंबई इंडियंस के पास रहेंगे, जबकि 51 प्रतिशत शेयर सरे काउंटी क्लब के पास होंगे। ईसीबी के नियमों के मुताबिक, अगर क्लब चाहे तो अपना हिस्से का भी कुछ प्रतिशत बेच सकता है।
बता दें कि द हंड्रेड टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हैं। हर टीम के 49 प्रतिशत शेयर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के पास हैं, जबकि 51 प्रतिशत शेयर काउंटी क्लब के पास होते हैं। टूर्नामेंट की वैल्यू बढ़ाने और द हंड्रेड को मशहूर करने की खातिर ईसीबी ने सभी 8 टीमों के 49 प्रतिशत शेयर्स को बेचने का फैसला किया था। इसी वजह से ऑक्शन का आयोजन किया गया था।
100 गेंदों वाला फॉर्मेट
द हंड्रेड टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें रंग जमाती हुई नजर आती हैं। हालांकि, इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूरी तरह से अलग है। एक मैच में हर टीम को कुल 100 गेंदें खेलनी होती हैं। यानी पूरे मैच में 200 गेंदें फेंकी जाती है। टूर्नामेंट की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। इसके बाद से द हंड्रेड लीग ने विश्वभर में अपने अनोखे फॉर्मेट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
13 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines