MI Cape Town Beat Sunrisers Eastern Cape: राशिद खान की कप्तानी में एमआई केपटाउन ने शनिवार को साउथ अफ्रीका टी-20 लीग के खिताब को अपने नाम कर लिया। टीम ने फाइनल मुकाबले में दो बार की विजेता सनराइजर्स ईस्टर्न को मात दी। टीम की यह जर्नी किसी सपने से कम नहीं है क्योंकि वो पिछले दो एडीशन में पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही थी। साउथ अफ्रीका टी-20 लीग का खिताब जीतते ही अब मुंबई इंडियंस (MI) फ्रैंचाइजी के पास दुनिया भर में खेली गई हर लीग का खिताब है। इसके साथ ही टीम दुनिया की पहली ऐसी फ्रैंचाइजी बन गई है, जिसने पांच अलग-अलग लीग में खिताब जीते हैं। यह दुनिया भर की टी-20 लीग में एमआई का 11वां खिताब था।
यह खिताब जीतना टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए भी यह खास रहा। बोल्ट एमआई की सभी चार टीमों मुंबई इंडियंस (IPL), MI केप टाउन (SA20), MI एमिरेट्स (ILT20) और MI न्यूयॉर्क (MLC) के साथ ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ट्रेंट बोल्ट को इस मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का भी पुरस्कार दिया गया। टीम ने इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग (WPL) का भी खिताब अपने नाम किया है।
यह भी पढ़ें: MI फ्रेंचाइजी ने हासिल की नायाब उपलब्धि, वो कर दिखाया, जो दुनिया में कोई नहीं कर पाया
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली एमआई केप टाउन के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वान डर डुसैन और रियान रिकल्टन ने टीम को जोरदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। टीम ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस और जॉर्ज लिंडे ने टीम की रनों की स्पीड को कम नहीं होने दिया। इसके दम पर टीम निर्धारित ओवरों में 181 रन बनाने में सफल रही।
इसके बाद सनराइजर्स की बैटिंग की बारी आई। टीम की शुरुआत खराब रही, जिससे टीम आखिर तक नहीं उबर सकी। एमआई के लिए तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने मैच जीतने वाला स्पेल डाला और सिर्फ 25 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदबाजी ने सुनिश्चित किया कि सनराइजर्स की टीम कभी भी टारगेट के आसपास ना पहुंचे। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ड और जॉर्ज लिंडे को भी दो-दो विकेट मिले। इन गेंदबाजों के सामने डिफैंडिंग चैम्पियन सनराइजर्स सिर्फ 105 रनों पर ही सिमट गई।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: बारिश करेगी दूसरे वनडे मैच का मजा किरकिरा? जानिए कटक में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines