SRH vs MI: मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, रोहित-बोल्ट के तूफान के आगे एसआरएच ने टेके घुटने

MI vs SRH: 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को मुंबई ने अपने नाम कर लिया।

IPL 2025 - 2025-04-23T224152.100

MI vs SRH: आईपीएल 2025 का 41वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को खराब शुरुआत मिली। टीम ने 6 ओवर के अंतराल में ही अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया था। हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दमपर हैदराबाद जैसे तैसे 143 रनों तक पहुंची। हालांकि जवाब में मुंबई इंडियंस ने कमाल की बल्लेबाजी की और मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन

हैदराबाद हुई फ्लॉप

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। हेड बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में 8 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने भी निराश किया। वह 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नितीश ने भी खासा कमाल नहीं किया। उन्होंने 2 रन बनाए।

विज्ञापन

वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हेनरिक क्लासेन ने ताश के पत्तों की तरह बिखरी हुई हैदराबाद की पारी को संभाला। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी के दमपर हैदराबाद ने 20 ओवर में 143/8 रन बनाए। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 4 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

मुंबई ने हासिल किया लक्ष्य

144 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को खराब शुरुआत मिली। रियान रिकोल्टन 8 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे विल जैक्स ने रोहित शर्मा का बखूबी साथ निभाया। उन्होंने 19 गेंदों में 22 रन बनाए। लेकिन हिटमैन के साथ मिलकर उन्होंने 64 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अपने टी-20 करियर में 12 हजार रन भी पूरे किए। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। उन्होंने 8 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए। मुंबई ने 15.4 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ