MI vs SRH: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने चखा तीसरी जीत का स्वाद, सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से दी मात
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 33वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से मात दी।
Edited By Shubham Mishra

MI vs SRH
Edited By Shubham Mishra

MI vs SRH
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर धमाकेदार जीत का स्वाद चखा है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में एमआई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से धूल चटाई। एसआरएच से मिले 163 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 6 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में मुंबई की ओर से विल जैक्स ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, तो रयान रिकेल्टन के बल्ले से 31 रन निकले। अंतिम ओवरों में हार्दिक ने 9 गेंदों पर 21 रन ठोके, तो तिलक वर्मा 21 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा के बल्ले से निकले चौके के साथ मुंबई ने आईपीएल 2025 की तीसरी जीत का स्वाद चखा।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने सधी हुई शुरुआत दी। रोहित ने 16 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 26 रन ठोके। वहीं, रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 31 रन जड़े। नंबर तीन पर उतरे विल जैक्स भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 26 गेंदों पर 36 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 15 गेंदों में 26 रन निकले। सूर्या और जैक्स ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंदों पर 21 रन जड़े। तिलक वर्मा 17 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह इस सीजन की तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद को पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा है।
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। अभिषेक ने 28 गेंदों में 40 रन जड़े। हालांकि, हेड हर एक रन के लिए जूझते दिखाई दिए और 29 गेंदों में सिर्फ 28 रन ही बना सके। ईशान किशन का बल्ला एक बार फिर फ्लॉप रहा और वह 2 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश रेड्डी 19 रन बनाकर चलते बने। हेनरिक क्लासन और अनिकेत वर्मा ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिसके बूते टीम 162 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। क्लासन ने 28 गेंदों में 37 रन जड़े, तो अनिकेत ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: