MI vs DC: 21 मई को आईपीएल 2025 का कारवां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचा, जहां पर सीजन का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सके। लेकिन सूर्यकुमार यादव की शानदार अर्धशतकीय पारी और नमनधीर की तूफानी पारी के दम पर मुंबई ने 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने खराब बल्लेबाजी की और टीम को 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई प्लेऑफ में दाखिल होने वाली चौथी टीम बन गई है।
मुंबई को मिली थी खराब शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को पहला झटका 23 रन पर लगा, जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद 48 रन पर मुंबई को दूसरा झटका विल जैक्स के रूप में लगा। उन्हें मुकेश कुमार ने अपना निशाना बनाया। इसके बाद 10 रनों के अंतराल में ही मुंबई को तीसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने रियान रिकेल्टन को आउट किया, जो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहकर टीम के लिए 43 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके अलावा नमनधीर ने 8 गेंदों में 24 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस तरह की बल्लेबाजी
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल ने खराब बल्लेबाजी की। राहुल 6 गेंदों में 11 रन बनाकर चलते बने, जबकि इस मैच में अक्षर पटेल की जगह पर कप्तानी संभाल रहे फाफ ने भी 7 गेंदों में 6 रन बनाए। दिल्ली को दोनों सलामी बल्लेबाज से बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने निराश प्रदर्शन किया। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने भी 16 गेंदों में 11 रन बनाए।
मुंबई की ओर से गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी की थी। सेंटनर ने 4 ओवर में 11 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जसप्रीत बुमराह ने भी 3.2 ओवर में 12 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines