MI vs CSK: सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 20 अप्रैल को मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई ने शानदार गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैच को अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया। येलो आर्मी ने 176 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। वह 7 मैच के बाद फॉर्म में लौटे।
सीएसके बड़ा स्कोर बनाने में विफल
वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। इस लिहाज से सीएसके ने इस मैच में छोटा स्कोर बनाया। टीम ने 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। सीएसके की ओर से सलामी बल्लेबाज शेख रशीद 20 गेंदों में 19 रन बनाकर चलते बने, जबकि रचिन रविंद्र 9 गेंदों में 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 15 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली। अपने डेब्यू मैच में 17 साल के इस खिलाड़ी ने 4 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए। इसके बाद शिवम दुबे ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। साथ ही रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए थे। उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए।
मुंबई ने हासिल किया लक्ष्य
177 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई। रिकेल्टन ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया। वहीं रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लगातार 7 मैच में फ्लॉप होने के बाद रोहित का बल्ला इस मैच में खूब गरजा।
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाकर महफिल लूट ली। दोनों खिलाड़ी ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 4 चौके के अलावा 6 छक्के अपने नाम किए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 30 गेंदों में 68 रनों की शानदार नाबाद पारी खेलकर दिल जीत लिया। मुंबई ने 15.4 ओवर में ही 177/1 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines