IPL 2026: अहम मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा '440 वोल्ट' का झटका, 16 करोड़ी खिलाड़ी हुआ बाहर!

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है. टीम को हैट्रिक हार का सामना करना पड़ा है. इसी बीच अब मुंबई को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार खिलाड़ी अब आगामी मैच से बाहर हो गया है.

Cricket News - 2026-04-15T184033.445

आईपीएल 2026 में अब तक मुंबई इंडियंस का सफर खराब रहा है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी उच्च स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. मुंबई ने अब तक खेले गए 4 मैच में केवल 1 जीत हासिल की है. इसके अलावा 3 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अब मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा आगामी मैच नहीं खेल पाएंगे. मुंबई के लिए ये सबसे बड़ा झटका है. रोहित शानदार फॉर्म में हैं और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक भी. मुंबई ने रोहित को 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा होंगे बाहर!

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग हुई थी. इसकी वजह से वह पूरी बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. वह रिटायर्ड हर्ट हुए थे. इसके बाद वह बल्लेबाजी करने नहीं आए थे, जिसके बाद मुंबई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

क्रिकबज के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति ठीक नहीं है और वह पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं. मुंबई इंडियंस को आगामी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 अप्रैल को खेलना है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

शानदार फॉर्म में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. अब तक खेले गए मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन इंटेट के साथ बल्लेबाजी की है. रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ पहले मैच में 78 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उनके बल्ले से 35 रन निकले थे. वहीं, राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 5 और आरसीबी के खिलाफ उन्होंने नाबाद 19 रन बनाए थे.

विज्ञापन

रोहित का अब तक खेले गए 4 मैच में औसत भी शानदार है. उन्होंने 45.66 की औसत के साथ 137 रन बनाए हैं. उन्होंने इस सीजन मुंबई के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं. ऐसे में उनका आगामी मैच से बाहर होना टीम को नुकसान पहुंचा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ