Ranji Trophy: हरियाणा को रौंद कर मुंबई की सेमीफाइनल में एंट्री, इन 2 टीमों ने भी बनाई जगह

Mumbai vs Haryana: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई ने हरियाणा के खिलाफ 152 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

mumbai

Mumbai vs Haryana: रणजी ट्रॉफी 2024-25 क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई और हरियाणा के बीच 8 फरवरी से मुकाबला खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ने हरियाणा को 152 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई की ओर से कई स्टार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की ओर से शतक जमाया और जीत के हीरो बने।

विज्ञापन

मुंबई ने पहली पारी में 315 रन बनाए

पहली पारी में मुंबई ने 88.2 ओवर में 315 रन बनाए थे। पहली पारी में मुंबई की ओर से कोई भी मुख्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। हालांकि शम्स मुलानी ने 91 और तनुष कोटियान ने 97 रनों की पारी खेली थी। वहीं हरियाणा ने पहली पारी में 301 रन बनाए थे।

विज्ञापन

दूसरी पारी में मुंबई की ओर से मुख्य बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 180 गेंदों में 108 रन बनाए थे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 70 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत मुंबई ने 339 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हरियाणा 201 रनों पर सिमट गई और मुंबई ने 152 रनों से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन

इन 2 टीमों ने भी बनाई जगह

मुंबई के अलावा विदर्भ ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। विदर्भ ने तमिलनाडु को 198 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। वहीं दूसरी ओर गुजरात और सौराष्ट्र के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में गुजरात ने 98 रनों से जीत हासिल की। वहीं सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी टीम का इंतजार रहेगा। क्योंकि जम्मू कश्मीर और केरल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का रिजल्ट आना बाकी है। केरल को जीत के लिए 299 रनों की दरकार है। जबकि कश्मीर को मुकाबला जीतने के लिए आखिरी दिन 8 विकेट झटकने में होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ