Mumbai Cricket Association: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अगले सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है। MCA ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को अगले डोमेस्टिक सीजन के लिए सभी आयु वर्ग की टीमों के लिए अपना गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त करने का फैसला किया है। मार्च 2024 में मुंबई की 42वीं रणजी ट्रॉफी खिताब जीत के बाद कुलकर्णी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। घरेलू क्रिकेट में कुलकर्णी का प्रदर्शन शानदार रहा था।
प्रथम श्रेणी में लिए 285 विकेट
धवल ने सितंबर, 2008 में घरेलू करियर की शुरुआत की थी। 16 साल लंबे करियर में उन्होंने 96 फर्स्ट क्लास मैच खेले। इस दौरान 159 पारियों में उन्होंने 27.11 की औसत और 2.74 की इकॉनमी से 285 विकेट चटकाए हैं। 10/78 एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा 130 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 223 विकेट हैं। इस प्रारूप में उनकी औसत 22.13 की और इकॉनमी 4.66 की रही है। 5/29 लिस्ट ए में उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।
सुनील गावस्कर का होगा सम्मान
MCA सचिव अजिंक्य नाइक ने गेंदबाजी मेंटर के रूप में कुलकर्णी की नियुक्ति की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हमने अगले सीजन के लिए धवल कुलकर्णी को गेंदबाजी मेंटर नियुक्त करने का फैसला किया है। MCA अध्यक्ष अमोल काले ने प्रस्ताव रखा और शीर्ष परिषद ने सर्वसम्मति से सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित करने की मंजूरी दे दी।” बता दें कि धवल कुलकर्णी ने 2 सितंबर, 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 12 वनडे में 26.73 की औसत और 5.09 की इकॉनमी से 19 शिकार किए हैं। 4/34 उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा 2 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 3 विकेट हैं।
ये भी पढ़ें: भारत से पाकिस्तान तक…ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड तक…यहां देखें T20 WC में किस टीम का कैसा प्रदर्शन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित शर्मा ने की कुलदीप यादव की बोलती बंद, कहा- ‘मैं इस टीम का कप्तान हूं…’
संबंधित खबरें
जडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
4 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
40 mins agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
58 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines