Mohammad Rizwan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नहीं चुना गया था. वह पाकिस्तान की टी-20 टीम से दूर चल रहे हैं. वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मोहम्मद रिजवान को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल आगामी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए मुल्तान और सुल्तांस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मुल्तान की कप्तानी रिजवान कई सालों से संभाल रहे थे.
मोहम्मद रिजवान को लगा बड़ा झटका
मोहम्मद रिजवान को बड़ा झटका लगा है. मुल्तान सुल्तांस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है. इसके अलावा बाबर आजम (पेशावर जल्मी), शाहीन शाह अफरीदी (लाहोर कलंदर्स), शादाब खान (इस्लामाबाद यूनाइटेड), अबरार अहमद (क्वेटा ग्लैडिएटर्स) और हसन अली (कराची किंग्स) को पीएसएल टीमों ने प्लैटिनम कैटेगरी में बरकरार रखा है.
यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक
खास बात ये है कि मुल्तान सुल्तांस ने किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया है. ऐसे में टीम इस बार नए कप्तान के अलावा नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाली है.
लाहौर कलंदर्स ने जीता था फाइनल
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला क्वेटा ग्लेडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया था. क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर कलंदर्स ने 19.5 ओवर में 204 रन बनाकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है.
पीएसएल की फुल रिटेंशन लिस्ट
लाहौर कलंदर्स : शाहीन शाह अफरीदी (प्लैटिनम), अब्दुल्ला शफीक (डायमंड), सिकंदर रजा (गोल्ड), मोहम्मद नईम (सिल्वर)
क्वेटा ग्लैडिएटर्स : अबरार अहमद (प्लैटिनम), उस्मान तारिक (डायमंड), हसन नवाज (गोल्ड), शमिल हुसैन (इमर्जिंग)
इस्लामाबाद यूनाइटेड : शादाब खान (प्लेटिनम), सलमान इरशाद (स्वर्ण), एंड्रीज़ गौस (रजत)
पेशावर जाल्मी: बाबर आज़म (प्लैटिनम), सुफयान मोकिम (डायमंड), अब्दुल समद (गोल्ड), अली रज़ा (उभरते हुए)
कराची किंग्स : हसन अली (प्लैटिनम), मोहम्मद अब्बास अफरीदी (डायमंड), खुशदिल शाह (गोल्ड), साद बेग (इमर्जिंग)
मुल्तान के सुल्तान : कोई खिलाड़ी रिटेन नहीं.
संबंधित खबरें
2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
16 mins agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
1 hr agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
3 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
4 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
6 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
14 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
14 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines