PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 6 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस और रावलपिंडीज के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रावलपिंडीज ने 20 ओवर में 182 रन बनाए थे. रावलपिंडीज को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. हालांकि लोअर मिडिल ऑर्डर में सैम बिलिंग्स ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर आगे तक पहुंचाया. इसके बाद मुल्तान सुल्तांस ने 22 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया.
रावलपिंडीज ने बनाए थे 182 रन
रावलपिंडीज की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे मोहम्मद रिजवान ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि यासिर खान ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कामरान गुलाम ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके के अलावा 2 छक्के भी जड़े. इसके बाद रावलपिंडीज मुश्किल में आ गई थी. लेकिन सैम बिलिंग्स ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी से रावलपिंडीज के लिए अहम रोल प्ले किया. उन्होंने 34 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके के अलावा 1 चौका शामिल था. इसके अलावा डियान फॉरेस्टर ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए. इस तरह रावलपिंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए.
मुल्तान की ओर से गेंदबाजी में फैसल अकरम ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. इसके अलावा अराफत मिन्हास ने 4 ओवर में 22 रन खर्च कर 2 विकेट झटके.
मुल्तान सुल्तांस ने मारी माजी
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी रावलपिंडीज को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद साहिबजादा फरहान ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया. साहिबजादा फरहान ने 28 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली और जीत के असली हीरो बने. उनके अलावा जोश फिलिप्स ने 30 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. वहीं, अंत में शान मसूद ने 15 गेंदों में 27 और एशटन टर्नर ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए. मुल्तान ने 16.2 ओवर में ही 186/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines