Mukesh Kumar took 8 Wickets in Irani Cup: रेस्ट ऑफ इंडिया ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर ईरानी कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी की चैंपियन जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य था. लेकिन जम्मू-कश्मीर की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और दूसरी पारी में चौथे दिन सिर्फ 28.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.
रेस्ट ऑफ इंडिया की इस खिताबी जीत के हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. मुकेश ने इस मैच में कुल 8 विकेट चटकाए, जिसके दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप की ट्रॉफी अपने नाम की. उनके इस प्रदर्शन ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी को भी मजबूत कर दिया है.
मुकेश कुमार ने मैच में झटके 8 विकेट
279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम एक समय 3 विकेट पर 89 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी. लेकिन इसके बाद मुकेश कुमार ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऐसा कहर मचाया कि जम्मू-कश्मीर की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. मुकेश ने दूसरी पारी में 10.4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उनके इस खतरनाक स्पेल में चार गेंदों में 3 विकेट लेना भी शामिल रहा. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा को बिना खाता खोले बोल्ड किया. इसके अलावा, उन्होंने अब्दुल समद को भी अपना शिकार बनाया.
इससे पहले उन्होंने मैच की पहली पारी में 2 विकेट हासिल किए थे. इस तरह मुकेश कुमार ने पूरे मुकाबले में कुल 8 विकेट हासिल किए और रेस्ट ऑफ इंडिया को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई. उनके इस प्रदर्शन से उन्होंने अपनी फिटनेस और लय का शानदार सबूत दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले यह प्रदर्शन उनके लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खोल सकता है. मुकेश 8 विकेट लेकर एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
आकाशदीप और मुकेश चौधरी ने भी बरपाया कहर
रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में मुकेश कुमार के अलावा आकाशदीप और मुकेश चौधरी ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई. मुकेश चौधरी ने मुकाबले में कुल 6 विकेट हासिल किए, जबकि आकाशदीप ने जम्मू-कश्मीर की दोनों पारियों में 3-3 विकेट झटकते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किए. रेस्ट ऑफ इंडिया के सामने जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई और टीम दूसरी पारी में महज 111 रन पर सिमट गई. इस जीत के साथ रेस्ट ऑफ इंडिया ने लगातार दो बार ईरानी कप का फाइनल गंवाने के बाद इस बार ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. यह रेस्ट ऑफ इंडिया का ईरानी कप में 33वां खिताब है.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
मुकेश कुमार ने 2024 में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच
32 वर्षीय मुकेश कुमार ने साल 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मुकेश ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 7, 5 और 20 विकेट हासिल किए हैं. मुकेश पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. मुकेश ने भारत के लिए आखिरी बार जुलाई 2024 में भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था. बता दें कि, घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले मुकेश के नाम फर्स्ट क्लास में कुल 242 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर…वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines