IND vs ENG सीरीज के बीच भारतीय गेंदबाज के घर गूंजी किलकारी, खिलाड़ी ने साझा की तस्वीर

Mukesh Kumar: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दौरान भारतीय गेंदबाज पिता बन गया है। भारतीय गेंदबाज ने तस्वीर साझा कर इस खबर की जानकारी दी है।

Cricket News - 2025-06-27T211153.124

Mukesh Kumar: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के बीच तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के लिए अच्छी खबर आई है। वह पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी स्टार गेंदबाज ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने तस्वीर भी साझा की है। मुकेश की पत्नी दिव्या सिंह ने नन्हें बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि मुकेश भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इंडिया A के लिए इंग्लैंड की सरजमीं पर खेला था।

विज्ञापन

मुकेश कुमार बने पिता

मुकेश कुमार ने साल 2023 में दिव्या सिंह से शादी रचा ली है। दोनों ने 28 नवंबर को सात फेरे लिए थे। मुकेश और दिव्या ने लव मैरिज की थी। हालांकि 27 जून 2025 को उनके घर में किलकारी गूंजी। मुकेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर साझा कर जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने साथ, नन्हें बच्चे और पत्नी के हाथ की तस्वीर शेयर की है। शादी के लगभग 1.5 साल बाद वह पिता बन गए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh Kumar (@mukeshkumar3924)

टीम इंडिया से दूर हैं मुकेश

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मुकेश को नहीं चुना गया है। हालांकि उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया A की ओर से भाग लिया था। उन्होंने 25 ओवर में 92 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

विज्ञापन

मुकेश ने अब तक भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट मैच में 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। जबकि 6 वनडे मैच में इस गेंदबाज ने 5 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 17 टी-20 मैच में 10 विकेट लिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ