हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पॉकेटमार से भी तेज...', रवि शास्त्री ने एमएस धोनी को लेकर क्यों कहा ऐसा?

MS Dhoni: 9 जून को आईसीसी ने एमएस धोनी को खास सम्मान से नवाजा। उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई, जिसके बाद रवि शास्त्री ने एमएस धोनी की विकेटकीपिंग की तारीफ की है। रवि शास्त्री का बयान क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एमएस धोनी को लेकर एक मजेदार और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने धोनी की तुलना एक पॉकेटमार (जेबकतरे) से कर दी। दरअसल, शास्त्री ने यह तुलना धोनी की तेज स्टंपिंग स्किल्स को देखकर की। उन्होंने कहा कि धोनी विकेट के पीछे इतनी तेजी से काम करते हैं कि बल्लेबाज को पता भी नहीं चलता और वह आउट हो जाता है।

रवि शास्त्री ने क्या कहा धोनी के बारे में?

आईसीसी के एक इवेंट में रवि शास्त्री ने कहा, “एमएस धोनी के हाथ पॉकेटमार से भी तेज हैं। अगर आप भारत में किसी बड़े मैच में, खासकर अहमदाबाद में हों, तो ध्यान रखें कि धोनी आपके पीछे न हों। वरना पलक झपकते ही आपका बटुआ गायब हो सकता है।”

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शास्त्री ने ये भी कहा कि धोनी चाहे शतक लगाएं या जीरो पर आउट हों, उनके चेहरे के हाव-भाव हमेशा एक जैसे रहते हैं। यही चीज उन्हें खास बनाती है।

विज्ञापन

एमएस धोनी को मिला बड़ा सम्मान

9 जून को एमएस धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। वह भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। धोनी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला और ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola