MS Dhoni stumped Suryakumar Yadav: सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एमएस धोनी ने अपनी शानदार स्टंम्पिंग से महफिल लूट ली। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को अपनी तेज तर्रार विकेटकीपिंग से पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी की शानदार विकेटकीपिंग
10.3 ओवर में नूर अहमद ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सूर्यकुमार यादव को चकमा दिया। सूर्या गेंद की लाइन में आए बिना ही क्रीज से निकलकर शॉट खेलने के प्रयास में एमएस धोनी के हाथों स्टंप हो गए। धोनी ने स्टंप करने के लिए केवल 0.12 सेकंड का वक्त लिया। अब धोनी की वेकेटकीपिंग की तारीफ चारों ओर हो रही है। इतने कम समय में 43 की उम्र में इस तरह की विकेटकीपिंग करना काबिले तारीफ है।
मुंबई ने बनाए 155 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। कप्तान रोहित शर्मा 0 के स्कोर पर आउट हुए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। सूर्या के अलावा तिलक ने 31 रन बनाए। मुंबई की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से पांच बार की विजेता बड़ा स्कोर नबीं बना सकी।
नूर अहमद और खलील की शानदार गेंदबाजी
पहली बार सीएसके की ओर से हिस्सा ले रहे नूर अहमद और खलील अहमद ने कमाल की गेंदबाजी से महफिल लूट ली। खलील ने मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में दिया था। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन खर्च कर 3 विकेट झटके, जबकि नूर ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दोनों ही गेंदबाजों ने सीएसके के लिए पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर मुंबई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
सीएसके की प्लेइंग इलेवन
राहुल त्रिपाठी , कमलेश नागरकोटी , विजय शंकर , जेमी ओवरटन , शेख रशीद , डेवोन कॉनवे , मथीशा पथिराना , मुकेश चौधरी , अंशुल कंबोज , श्रेयस गोपाल , गुरजापनीत सिंह , रामकृष्ण घोष , आंद्रे सिद्दार्थ सी , वंश बेदी।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
50 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines