IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सपुर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। इस सीजन से पहले सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई सवाल उठ रहे थे कि क्या सीजन-18 धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा? क्या धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेंगे? इससे ही मिलता-जुलता अब एमएस धोनी ने जवाब दिया है।
सीएसके के लिए खेलने पर क्या बोले धोनी?
धोनी इस बार आईपीएल 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है और धोनी एक ओर आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं अब सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस मैच से पहले धोनी ने जियो हॉटस्टार पर कहा " मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं - यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं, तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे। "
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: आखिरी समय में रद्द ना हो जाए मैच, मुंबई-CSK मुकाबले से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर
[poll id="72"]
अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे धोनी
एमएस धोनी पहली बार आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे। साल 2019 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन तबसे धोनी आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी के बयान से लग रहा है कि अभी उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का कोई मन नहीं बनाया है।
धोनी को लेकर क्या बोले कप्तान गायकवाड़
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "अगर आप देखें तो सचिन तेंदुलकर भी 50-51 की उम्र में भी उतनी ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि अभी भी वे कई साल खेल सकते हैं। "
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC Dream Team: ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल, कप्तानी के लिए कौन परफेक्ट?
IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सपुर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। इस सीजन से पहले सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई सवाल उठ रहे थे कि क्या सीजन-18 धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा? क्या धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेंगे? इससे ही मिलता-जुलता अब एमएस धोनी ने जवाब दिया है।
सीएसके के लिए खेलने पर क्या बोले धोनी?
धोनी इस बार आईपीएल 2025 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र 43 साल हो चुकी है और धोनी एक ओर आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं अब सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस मैच से पहले धोनी ने जियो हॉटस्टार पर कहा ” मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं – यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं, तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे। ”
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: आखिरी समय में रद्द ना हो जाए मैच, मुंबई-CSK मुकाबले से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर
अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे धोनी
एमएस धोनी पहली बार आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे। साल 2019 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन तबसे धोनी आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी के बयान से लग रहा है कि अभी उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का कोई मन नहीं बनाया है।
धोनी को लेकर क्या बोले कप्तान गायकवाड़
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “अगर आप देखें तो सचिन तेंदुलकर भी 50-51 की उम्र में भी उतनी ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि अभी भी वे कई साल खेल सकते हैं। ”
ये भी पढ़ें:- LSG vs DC Dream Team: ये 11 खिलाड़ी बना सकते हैं मालामाल, कप्तानी के लिए कौन परफेक्ट?