CSK vs KKR: 11 अप्रैल को सीएसके बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सीएसके के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं जमा पाया। सीएसके के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। सीएसके 103 रनों पर ही सिमट गई थी, जिसके जवाब में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। हार के बाद कप्तान एमएस धोनी का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि हम इस मैच में कैसे हार गए?
एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान
हार के बाद एमएस धोनी पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि कुछ रातें ऐसी रही हैं जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। चुनौती हमेशा रही है, हमें चुनौती स्वीकार करनी होगी। आज मुझे लगा कि हमने बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बनाए हैं। ऐसा ही हुआ, जब हमने दूसरी पारी में गेंदबाजी की तो यह थोड़ा रुक गया, आज पहली पारी में भी ऐसा हुआ। हमारे सलामी बल्लेबाज अच्छे सलामी बल्लेबाज हैं, प्रामाणिक क्रिकेट शॉट खेलते हैं, वे जोर नहीं लगाते या लाइन के पार हिट करने की कोशिश नहीं करते।
धोनी ने इशारों ही इशारों में सलामी बल्लेबाज पर तंज कसा। उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया कि सलामी बल्लेबाजों को रिस्क लेकर शॉट खेलना होगा।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके 20 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पाई थी। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र 9 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि ड्वेन कॉन्वे 11 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद राहुल त्रिपाठी 22 गेंदों में 16 रनों की धीमी पारी खेलकर सुनील नरेन का शिकार बने। सीएसके के लिए थोड़े मोड़े रन विजय शंकर और शिवम दुबे ने बनाए। उन्होंने 21 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि दुबे ने 31 रनों की पारी खेली। यही वजह रही की सीएसके घर पर 103 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जंगल में की प्रैक्टिस, महीनों फोन से रहे दूर, ऐसी है प्रियांश आर्य की अनसुनी कहानी
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines