MS Dhoni: रविवार को बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इसे वसन बाला की द चेज का टीजर बताया। टीजर में एमएस धोनी आर माधवन के साथ फुल फ्लेज रोल में नजर आए। वो एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में आर माधवन के साथ नजर आए। हालांकि ये फिल्म है, या वेब सीरीज या कुछ और। फिलहाल माघवन ने अपनी पोस्ट में साफ नहीं किया है।
एमएस धोनी का बतौर एक्टर डेब्यू?
टीजर में माधवन और धोनी को जबांज टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है। दोनों गोलियों की बौछार करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक ही यूनिफॉर्म पहने हुए नजर आए। टीजर में दावा किया गया है कि ये मजेदार एक्शन थ्रिलिंग शो होने वाला है। टीजर शेयर करते हुए आर माधवन ने लिखा कि एक मिशन। दो लड़ाके। सीट बेल्ट लगा लो – एक जंगली, धमाकेदार पीछा शुरू। द चेज, टीजर रिलीज हो गया है। निर्देशक वासन बाला जल्द आ रहा है।
जैसे ही ये वीडियो माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। टीजर ने कई लोगों को असमंजस में डाल दिया है कि ये कोई फिल्म है, या वेब सीरीज या फिर कोई विज्ञापन। कमेंट सेक्शन में यूजर्स सवालों की बौछार लगा रहे हैं। धोनी की बात करें तो वह इससे पहले कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं। वह तमिल फिल्म द गोट में बतौर स्पेशल अपीयरेंस के रूप में नजर आ चुके हैं>
आईपीएल से धोनी ने नहीं लिया है संन्यास
15 अगस्त साल 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहने वाले एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल से संन्यास नहीं लिया है। वह सीएसके के लिए अब तक खेल रहे हैं। उम्मीद है कि वह आईपीएल 2026 में भी सीएसके की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
16 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
17 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
36 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
49 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
59 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines