MS Dhoni: 3 मई को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में सीएसके को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एमएस धोनी टीम के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए। वह आखिरी ओवर में टीम का साथ छोड़कर चले गए। हालांकि मैच के बाद एमएस धोनी ने हार का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया। उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया है। धोनी ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए थे।
मैं हार का जिम्मेदार- एमएस धोनी
हार के बाद एमएस धोनी ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तो जिस तरह की गेंदें और रन की जरूरत थी, मुझे लगा कि मुझे दबाव कम करने के लिए कुछ और शॉट खेलने चाहिए थे। मैं इसका दोष लेता हूं। हमें यॉर्कर का अधिक अभ्यास करने की आवश्यकता है। अक्सर ऐसा होता है कि जब बल्लेबाज कनेक्ट होने लगते हैं, तो आपको यॉर्कर पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए यदि आप एक परफेक्ट यॉर्कर की तलाश में हैं, अगर ऐसा नहीं होता है, तो लो फुल टॉस अगला सबसे अच्छा विकल्प है।
उन्होंने आगे कहा कि यह हिट करने के लिए सबसे कठिन गेंदों में से एक है। पथिराना जैसे कोई व्यक्ति, अगर यॉर्कर नहीं हो रहा है, तो उसके पास गति है। वह बाउंसर फेंक सकता है और बल्लेबाज को उलझन में डाल सकता है। कई बार अगर वह यॉर्कर की तलाश में होता है, तो बल्लेबाज इसे लाइन में लगाने की कोशिश करते हैं और अगर वह चूक जाता है, तो बल्लेबाजों के पास हिट करने का मौका होता है।
ऐसा था मैच का हाल
आखिरी ओवर में जीत के लिए सीएसके को 15 रनों की दरकार थी। लेकिन धोनी इस ओवर में बड़ा शॉट खेलने में विफल रहे। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सीएसके ने 211/5 रन बनाए। आरसीबी ने अंत में 2 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
11 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines