MS Dhoni New Look: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। धोनी खेल के अलावा अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। आज भी उनका स्वैग और हेयर स्टाइल फैंस काफी पसंद करते हैं। धोनी समय-समय पर अपना हेयरकट बदलते रहते हैं। चेन्नई को पांच बार आईपीएल खिताब जिताने वाले धोनी ने एक बार फिर से नया हेयर स्टाइल अपनाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
धोनी ने जो नया हेयरस्टाइल अपनाया है, उसमें वो लंबे बालों को छोड़कर नया स्टाइलिश पोम्पाडोर लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें यह नया लुक मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने दिया है। बता दें कि धोनी ने आईपीएल 2024 के बीच में भी अपना हेयर स्टाइल बदला था।
आईपीएल के अगले सीजन के लिए तैयार हैं धोनी
43 साल के एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आईपीएल 2025 के लिए बीसीसीआई ने नया नियम लागू किया है, जिसके मुताबिक पांच साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सभी प्लेयर्स को अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा। ऐसा होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि धोनी को सीएसके रिटेन कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम में नहीं मिली जगह, डेब्यू के लिए बढ़ा इंतजार, बांग्लादेश के खिलाफ था स्क्वाड का हिस्सा
पिछले सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी CSK
धोनी ने पिछले साल सीएसके की कप्तानी छोड़ दी, जिसके बाद रुतुराज गायकवाड को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। धोनी के कप्तान ना होने के बाद चेन्नई की टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी थी। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें कैसे भी अपनी टीम में जोड़े रखना चाहती है। धोनी टीम के सबसे बड़े रणनीतिकार रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार चैम्पियन बनाया है, जिसके दम पर टीम टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है, साथ ही टीम की ब्रांड वैल्यू भी काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल में ‘फेक इंजरी’ पर ऋषभ पंत का खुलासा, रोहित शर्मा ने बताई थी जीत की वजह
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
25 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
4 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines